फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The person who gave the weapon to the accused has been arrested

Panipat News: आरोपी को हथियार देने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The person who gave the weapon to the accused has been arrested
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सिवाह गांव में प्रॉपर्टी नाम करवाने से मना करने पर अपनी ही मां पर गोली चला जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को भी मंगलवार देर शाम फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीरू निवासी गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सिवाह गांव निवासी राजबाला ने पुलिस को बताया था कि उनके दो बेटे व दो बेटी थी। बड़े बेटे कमल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पति की भी निधन हो चुका है। 27 फरवरी 2023 को बेटा प्रदीप सारी जमीन अपने नाम करवाने के लिए कहने लगा। उसने बेटे प्रदीप से कहा वह दोनों बेटियों को भी हिस्सा देंगी। यह सुनकर प्रदीप भड़क गया और गाली गलौच करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी कमर में बाई साइड लगी। भतीजे वीरेंद्र व दामाद राजेश ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बेटे प्रदीप पर पहले भी काफी मुकदमे दर्ज हैं। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।




आरोपी प्रदीप ने वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल अपने गांव निवासी अंग्रेज के माध्यम से यूपी के गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू से 12 हजार रुपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद कर उसकी निशानदेही पर आरोपी अंग्रेज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद आरोपी असला सप्लायर वीरेंद्र उर्फ वीरू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। अब आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू को फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने असला बेचकर हासिल किए 12 हजार रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed