{"_id":"688e7d42f38f609f8a098d43","slug":"the-path-of-admission-in-postgraduate-course-is-difficult-for-students-panipat-news-c-244-1-sknl1016-141315-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर में दाखिले की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर में दाखिले की राह मुश्किल
विज्ञापन
- अलग-अलग सेमेस्टर की परीक्षा पास न कर पाने से बढ़ी दिक्कत, पोर्टल पर स्वीकार नहीं हो रहा आवेदन
25 फीसदी आवेदन ही हुए निर्धारित सीटों के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को मेधा सूची जारी होने के बाद दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। दाखिले के दूसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दाखिले के लिए उत्साह दिखाया लेकिन स्नातकोत्तर में दाखिले की राह मुश्किल भरी साबित हो रही है। स्नातक के छठे सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने के बावजूद पहले पांच सेमेस्टर में से किसी एक सेमेस्टर में भी अनुत्तीर्ण होना विद्यार्थियों की दाखिले की राह में रोड़ा बना है।
स्नातक के फाइनल परिणाम देरी से जारी होने से एक तो आवेदन बहुत कम हुए हैं, वहीं जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, वे भी किसी एक सेमेस्टर में असफल होने से दाखिला नहीं ले पा रहे। पोर्टल पर उनका दाखिला स्वीकार नहीं किया जा रहा। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने संबंधित सेमेस्टर की परीक्षा पास कर भी ली है लेकिन उनकी मार्कशीट जारी न होने से दाखिला नहीं हो पा रहा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 16 जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 28 जुलाई तक जारी रही। जिले के नौ स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 1940 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
आर्य महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि पोर्टल पर आवेदन करते समय विभाग की ओर से आवेदकों से ऐसी कोई शर्त नहीं दर्शाई गई थी लेकिन दाखिला लेते समय कई परेशानियां सामने आ रही हैं। पोर्टल पर विवरण में संशोधन का ऑप्शन भी नहीं दिया गया जिससे आवेदक उसमें संशोधन कर पाते। स्नातक अंतिम सेमेस्टर के परिणाम भी देरी से जारी हुए। कई विद्यार्थियों के परिणाम अटके हुए हैं। केयूके में जाकर संशोधन करवाने में समय लगेगा। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में ही दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन
महज 25 फीसदी आवेदन
पंकज चौधरी ने बताया कि अलग-अलग सेमेस्टर में रि-अपीयर आने और परिणाम में देरी से भी कई युवा समय पर आवेदन नहीं कर पाए। कई युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से उच्चतर शिक्षा लेना चाहते हैं। कुछ युवा स्नातक के बाद रोजगार की तलाश में होते हैं। ऐसे कई कारण हैं जिसके कारण प्रदेश भर में आवेदन प्रक्रिया काफी धीमी रही। आर्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की 330 सीटें हैं जबकि करीब 80 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यह स्थिति कमोबेश सभी महाविद्यालयों में है। हालांकि ओपन काउंसलिंग के दौरान महाविद्यालय की करीब सभी सीटों पर दाखिला होने की संभावना है।
-- -- -- -- --
स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए कॉलेज अनुसार सीटें-
कॉलेज पाठ्यक्रम सीटें
आर्य महाविद्यालय पानीपत 05 330
चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय सिवाह 02 80
राजकीय महाविद्यालय इसराना 03 120
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत 05 270
राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा 04 160
गीता डिग्री कॉलेज शेरा, मतलौडा 06 240
आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत 05 220
एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत 09 460
वैश कन्या महाविद्यालय, समालखा 02 60
कुल सीटें 1940
वर्जन-
कॉलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों का पहली मेधा सूची में नाम आया है, वे 4 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। 5 अगस्त से ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। कॉलेज में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय