फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The passports were kept safe even five years after the death of the parents

Panipat News: माता-पिता की मौत के पांच साल बाद भी संभाल कर रख थे पासपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
The passports were kept safe even five years after the death of the parents
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने शक में गिरफ्तार नोमान माता-पिता की मौत के पांच साल बाद भी उनके पासपोर्ट संभालकर रखे हुए था। इसके अलावा 2010 में अवधि समाप्त होने के बाद पासपोर्ट का लाभ उठा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि नोमान अपने शुरुआती पासपोर्ट पर 2010 तक चार बार पाकिस्तान गया है। इसके बाद वह 2017 में पाकिस्तान गया। पुलिस को 2017 में उसके पाकिस्तान वैध या अवैध रूप से जाने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। आरोपी ने अपने नए पासपोर्ट की निशानदेही भी नहीं कराई है। पुलिस ने नोमान को 20 मई तक रिमांड पर लिया है। मंगलवार को उसका रिमांड का समय पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस की सीआईए-वन टीम ने 13 मई पानीपत पुलिस ने कैराना के नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत के सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर कैराना के बेगमपुरा बाजार स्थित घर लेकर गई थी। पुलिस को उसके घर की तलाशी में आठ पासपोर्ट मिले थे। इनमें से तीन पासपोर्ट कैराना के एक परिवार के थे। वहीं तीन पासपोर्ट में उनका खुद का, उनके पिता और माता का था। वह उनकी मौत के बाद भी दोनों के पासपोर्ट संभालकर रखे हुए था। पुलिस ने उनके संबंध में रविवार को उससे पूछताछ की थी। इसी तरह उनके पासपोर्ट पर यात्रा की जानकारी भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से मांगी है। नोमान इलाही ने अपने व परिवार के बैंक खातों की बजाय दूसरे लोगों के बैंक खातों में पैसे मंगवाए थे। इनमें दिल्ली और देहरादून के कुछ युवक शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed