फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The opposition is constantly trying to mislead the public: Shahnawaz

विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का कर रहा प्रयास : शाहनवाज

Mon, 19 Oct 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
The opposition is constantly trying to mislead the public: Shahnawaz
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का स्वागत करते नवीन भाटिया। स्रोत : स्वयं
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतिसैन भाटिया के मॉडल टाउन स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। वे यहां अपने बेटे अरबाज के विवाह का निमंत्रण देने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। आए दिन होने वाले प्रदर्शनों से जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की जीत होती है, वहां कांग्रेस चुनाव में वोट चोरी के बेबुनियाद आरोप लगाती है। जबकि कांग्रेस सरकार वाले राज्यों में वे कुछ नहीं बोलते। जनता अब समझदार हो चुकी है, यही वजह है कि देश में हर जगह भाजपा की सरकारें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। इस मौके पर नीतिसैन भाटिया, नवीन भाटिया, चेतन तनेजा, विक्की बतरा, योगेश शर्मा, अशोक बांगा, चंदन विज, सतीश गंगवानी, रोहताश देशवाल और सुरेंद्र दूहन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed