{"_id":"6418969ed102585aae0957e7","slug":"the-only-brother-of-five-sisters-died-in-an-auto-collision-panipat-news-c-18-1-65990-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच बहनों के इकलौते भाई की ऑटो की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच बहनों के इकलौते भाई की ऑटो की टक्कर से मौत
Mon, 20 Mar 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
दोस्त को छोड़ने जाते समय विकास नगर में हुआ हादसा
सेक्टर 29 थाना पुलिस ने ऑटो चालक पर दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विकास नगर एनएफएल में ऑटो की टक्कर लगने से पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। हादसे के समय वह मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव नांगलखेड़ी निवासी जोनी ने बताया कि वह रविवार शाम सात बजे सब्जी मंडी से सामान लेने के बाद एनएफएल से होते हुए घर जा रहा था। उसका भतीजा रवि (24) मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त रोहित के साथ मंडी की तरफ जा रहा था। वह विकास नगर में अंबेडकर भवन वाली गली के पहुंचा तो एक ऑटो चालक तेज रफ्तार में आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
उसके भतीजे रवि और रोहित को गंभीर चोट लगी थी। वह दोनों को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान भतीजे रवि की मौत हो गई। जबकि रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। जोनी ने बताया कि रवि पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
उसके पिता दयानंद की गांव में ही नाई की दुकान है। वह सेक्टर 25 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह रविवार शाम अपने दोस्त को छोड़ने के लिए जा रहा था। थाना सेक्टर-29 के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।