फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The officers tested the security system

अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The officers tested the security system
पानीपत। 400 वें प्रकाश पर्व को लेकर सैक्टर 13-17 ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थ्ल का दौरा करते हुए ए - फोटो : Panipat
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश उत्सव रविवार को सेक्टर 13-17 में मनाया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन लगभग सभी तैयारी पूरी कर चुका है। इस संबंध में शनिवार को सीआईडी विंग के एडीजीपी आलोक मित्तल व आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता समागम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मातहतों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजीपी आलोक मित्तल, आईजी सतेंद्र कुमार व डीआईजी शशांक आनंद ने लघु सचिवालय के प्रथम तल पर एसपी शशांक कुमार सावन के साथ मीटिंग की। इसमें एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पर्याप्त संख्या में अधिकारियों व पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर तैनात किया गया है। यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों पर 20 जगह नाके लगाए गए है। कार्यक्रम स्थल पर गाड़ियों के लिए पार्किंग की भी विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था उत्सव स्थल के सामने सेक्टर 13/17 में दशहरा ग्राउंड में की गई है। पार्किंग को सात जोन में बाटा गया है। क्यूआरटी की टीम को तैनात किया गया हैं। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी जवान चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। इस मौके पर डीसी सुशील सारवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed