फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The number of patients suffering from heat, fever, vomiting and diarrhea increased

Panipat News: गर्मी की मार, बुखार और उल्टी दस्त के रोगी बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from heat, fever, vomiting and diarrhea increased
पानीपत। गर्मी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियां भी बढ़ गई हैं। लोगों में मौसमी बुखार के साथ खांसी और उल्टी दस्त के केस बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में ओपीडी 1500 तक होती थी। अब यहां 1800 की ओपीडी रही है। इन सबके बीच जिला नागरिक अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक न मिलने पर लोगों का मर्ज और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित काफी परेशानी शुरू हो गई है। वीरवार को ओपीडी की संख्या 1800 रही। बढ़ती गर्मी के साथ साथ ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त व बुखार, गला दर्द, पेट दर्द के सामने आ रहे हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग खाने-पीने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे उन्हें इस तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में लोगों को चिकित्सक और पर्याप्त सुविधा तक नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में मरीजों को फर्श पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव में मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। महराना गांव की ज्योति और रानी ने बताया कि वे वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई थी। यहां चमड़ी के चिकित्सक नहीं मिले। उनको पता चला कि उनका पिछले दिनों तबादला हो गया है। वहीं सर्जन की ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी रही है। मनोचिकित्सक छुट्टी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed