फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The noise of elections will stop today, big BJP leaders are in the field, Congress stars did not even come for campaigning

Panipat News: आज थमेगा चुनाव का शोर, भाजपा के बड़े नेता मैदान में, कांग्रेस के स्टार प्रचार तक नहीं आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The noise of elections will stop today, big BJP leaders are in the field, Congress stars did not even come for campaigning
पानीपत। नगर निगम चुनाव के लिए सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मेयर के लिए भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस ने सविता गर्ग और आप ने प्रीतपाल समेत चार प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के साथ बूथ व पन्ना प्रमुख भी मैदान में हैं। वे हर घर पहुंच रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के स्टार प्रचारक आज भी दूरी बनाए हुए हैं। प्रत्याशी और स्थानीय नेता ही प्रचार प्रसार में नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रचार शहर में नजर नहीं आ रहा है। एक निर्दलीय अकेले शहर को नाप रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए नौ मार्च को मतदान है। इसका प्रचार शुक्रवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। भाजपा ने वीरवार को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन कर फौज को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस की सविता गर्ग खुद प्रचार कर रही हैं। हुड्डा खेमे के नेता ही उनके साथ प्रचार में नजर आ रहे हैं। बाकी नेता दूरी बनाए हुए हैं। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी अब तक सभी वार्डों और कॉलोनियों में नहीं पहुंच पाई हैं। कांग्रेस के बड़े स्टार प्रचारक अब तक शहर में नहीं आ पाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा के साथ स्थानीय नेता प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन :

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। कार्यकर्ता एकजुट होकर निगम चुनाव में लगे हुए हैं। मेयर की रिकॉर्ड जीत होगी। इसके साथ सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
वर्जन :
पार्टी ने सविता गर्ग को टिकट दिया है। उन्होंने कई वार्ड व कॉलोनियों में प्रचार किया है। उम्मीदवार ने उनको बड़े नेता को बुलाने बारे में नहीं कहा। वे कहते तो कार्यक्रम कराते।
रमेश मलिक, जिला समन्वयक, नगर निगम चुनाव कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed