फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The night shelters are deteriorating, the homeless will chill with the bitter cold

रैन बसेरे खस्ताहाल, कड़कड़ाती ठंड ठिठुरेंगे बेघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
The night shelters are deteriorating, the homeless will chill with the bitter cold
पानीपत। कड़कड़ाती ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और वीरवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आगे मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड हांड कंपा देने वाली साबित होगी लेकिन इससे बचाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। बेघर लोग अभी भी फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड परिसर में ठंड से सिकुड़ने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

ठंड की शुरुआत से पहले ही रैनबसरों की व्यवस्था कर ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने में निगम जुट जाता था लेकिन अबकी वह असफल साबित हुआ है। लाल बत्ती चौक और स्काई लार्क पर दो अस्थायी रेन बसेरे हैं। इनकी हालत बेहद खस्ताहाल है। एक में गंदगी पसरी है तो दूसरे में कोई सुविधा ही नहीं है। इनमें कोई बेघर रुकने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा तीन अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए गए थे। इनमें से दो बस स्टैंड, एक रेलवे रोड, एक किला रोड और एक वृद्धा आश्रम में तैयार किया गया था। इनमें करीब दो सौ लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई थी लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां रुक नहीं सकता।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा परिवहन विभाग ने भी बस स्टैंड पर खड़ी पुरानी व कंडम बसों को काटकर रैन बसेरा बनाया था। इनमें करीब 30 आदमियों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। परिवहन विभाग ने यहां कंबल, अलाव आदि की व्यवस्था की थी, लेकिन अब ये भी नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत प्रभाव से करवाए जाएंगे दुरुस्त
निगम के रैन बसेरों को निरीक्षण किया जाएगा। सभी को दुरुस्त करवाया जाएगा। इनमें रात को ठहरने वाले बेघरों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएगी। ये काम सबसे पहले प्राथमिकता से किया जाएगा। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। लाल बत्ती चौक पर पुल के निचे पड़े रैन बसेरा की खस्ता हालात।

पानीपत। लाल बत्ती चौक पर पुल के निचे पड़े रैन बसेरा की खस्ता हालात।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed