फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The new Swifts paint faded during its first service; the service center will have it repainted at their own expense.

Panipat News: पहली सर्विस में नई स्विफ्ट का रंग पीला पड़ा, सर्विस सेंटर अपने खर्च पर दोबारा पेंट कराएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
The new Swifts paint faded during its first service; the service center will have it repainted at their own expense.
जिला उपभोक्ता आयोग का आदेश, कार मालिक को मानसिक प्रताड़ना के 11 हजार और कानूनी खर्च के 5,500 रुपये भी देने होंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नई मारुति स्विफ्ट कार की पहली फ्री सर्विस के दौरान ही उसका पर्ल आर्कटिक व्हाइट रंग पीला पड़ने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सर्विस सेंटर को जिम्मेदार ठहराया है। आयोग ने आरकेएच ऑटोमोबाइल (ऑटो गैलरी) को अपने खर्च पर कार को उसके मूल रंग में दोबारा पेंट कराने के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही कार मालिक को मानसिक परेशानी के लिए 11 हजार रुपये मुआवजा और कानूनी खर्च के रूप में 5,500 रुपये देने होंगे। आयोग ने आदेश का पालन 45 दिनों के भीतर करने को कहा है। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर संबंधित राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन


यह फैसला आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके डोगरा, सदस्य डॉ. रेखा चौधरी और विनीत कौशिक की पीठ ने सुनाया।

पहली सर्विस के दौरान पीला पड़ गया था रंग

असंध रोड स्थित कच्चा कैंप के न्यू बसंत नगर निवासी सचिन ने अप्रैल 2022 में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2021 को झट्टीपुर स्थित आरकेएच ऑटोमोबाइल (ऑटो गैलरी) से नई मारुति स्विफ्ट कार खरीदी थी। 30 नवंबर 2021 को वह कार की पहली फ्री सर्विस कराने सर्विस सेंटर पहुंचे। कुछ देर बाद सेंटर से फोन आया कि कार का रंग पीला पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, कर्मचारियों ने दो दिन में रंग ठीक करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी कार का रंग पहले जैसा नहीं हुआ। आरोप है कि रंग ठीक करने के नाम पर सर्विस सेंटर की ओर से एक लाख रुपये की मांग की गई।

विशेषज्ञ की रिपोर्ट में केमिकल रिएक्शन की आशंका

सचिन के अनुसार, 14 दिसंबर 2021 को एशियन पेंट्स के विशेषज्ञ ने कार का निरीक्षण किया। रिपोर्ट में बताया गया कि सर्विसिंग के दौरान धुलाई या केमिकल रिएक्शन के कारण कार की बॉडी पर पैच बन गए और रंग पीला पड़ गया। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।


आयोग ने मामले में सर्विस सेंटर को कार उसके मूल पर्ल आर्कटिक व्हाइट रंग में अपने खर्च पर दोबारा पेंट कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मानसिक परेशानी और कानूनी खर्च के लिए कुल 16,500 रुपये अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed