{"_id":"6ad38b26958d2c69db0c5941","slug":"the-district-judge-inspected-the-barracks-and-hospital-at-the-district-jail-and-listened-to-the-grievances-of-the-inmates-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166190-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला जज ने जिला जेल में बैरक और अस्पताल का लिया जायजा, बंदियों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला जज ने जिला जेल में बैरक और अस्पताल का लिया जायजा, बंदियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा और डीएलएचए सचिव वर्षा शर्मा।
फोटो-34
- रसोई व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की जांच कर दिए कड़े निर्देश
- निशुल्क कानूनी सहायता और बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा और सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा ने शनिवार को जिला जेल पानीपत का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की रक्षा, बुनियादी ढांचे के उचित रखरखाव, पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सीजेएम ने जेल के ब्लॉक नंबर 1, ब्लॉक नंबर 3 और मेडिकल वार्ड, अस्पताल का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान बैरकों की स्थिति, साफ-सफाई तथा वार्डों के समग्र रखरखाव की गहनता से जांच की गई। न्यायिक अधिकारियों ने बैरकों में बंदियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों को बंदियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और उनके कल्याणकारी उपायों को पूरी निष्ठा से लागू करने के सख्त निर्देश जारी किए।
इसके बाद अधिकारियों ने जेल की रसोई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मात्रा, रसोई परिसर की साफ-सफाई तथा भोजन तैयार करने व वितरण के दौरान स्वच्छता मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि उचित स्वच्छता बनाए रखते हुए सभी बंदियों को पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। न्यायिक अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से जेल महकमे में दिनभर हलचल बनी रही।