फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Municipal Council will plead for the ice factory land in the Supreme Court.

Panipat News: बर्फखाने की जमीन की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेगी नगर परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will plead for the ice factory land in the Supreme Court.
अंबाला छावनी ​स्थित बर्फखाने की विवादित जमीन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बर्फखाने की जमीन की पैरवी सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी। निकाय विभाग को भेजी रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है। इस संबंध में पत्र भी नगर परिषद सहित प्रशासक को भेजा गया है ताकि समय रहते इस मामले में कार्रवाई आरंभ की जा सके, वहीं विभाग के निर्देश पर अब नगर परिषद के अधिकारी भी तथ्यों को खंगालने में जुट गए हैं ताकि सुप्रीम कोर्ट में सही तरीके से मामले की पैरवी की जा सके।

लीज पर जमीन, कैसे दर्शाया मालिकाना हक : विभागीय पत्र में इस लीज पर दी गई संपत्ति का जिक्र भी किया गया है कि जब नगर परिषद ने बर्फखाने की संपत्ति को लीज पर दिया था तो कैसे और किसके जरिए इस संपत्ति पर संबंधित व्यक्ति ने मालिकाना हक जता दिया। इसकी जांच के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। वहीं यह भी सामने आया है कि बर्फखाने की जमीन पर मालिकाना हक जताने वाले व्यक्ति की तरफ नगर परिषद ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये का संपत्ति कर भी दर्शाया है जोकि तथ्यों पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है। दूसरी तरफ यह भी सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति ने लोअर सहित सेशन कोर्ट में भी इस केस की पैरवी की थी और इस जमीन का फैसला संपत्ति पर मालिकाना हक जताने वाले व्यक्ति के हित में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed