फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants took away the partner from the possession by beating up the UP and Haryana police

यूपी और हरियाणा पुलिस को पीटकर कब्जे से साथी को छुड़ा ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the partner from the possession by beating up the UP and Haryana police
बापौली (पानीपत)। गांव नवादा पार में सोमवार की रात गैर जमानती वारंट लेकर आरोपी को पकड़ने आई यूपी और हरियाणा पुलिस की टीम को बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद वे अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। हमले में पुलिस कर्मियों को चोटें आईं है। हमलवारों के खिलाफ केस दर्ज कर थाना सनौली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिले बागपत स्थित थाना रामला के एसआई रिछपाल एवं सिपाही अजयपाल ने बताया कि वे कोर्ट के आदेश पर सनौली खुर्द पुलिस के साथ गैरजमानती वारंट लेकर गांव नवादा पार निवासी आरोपी हारुण पुत्र हुकमा को गिरफ्तार करने आए थे। जैसे ही वे गांव नवादा पार में हारुण के घर पहुंचे और उसे वारंट दिखाकर गाड़ी में बैठाने लगे तभी उसने आवाज लगाना शुरू कर दिया। वह चिल्लाने लगा कि यूपी पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है।
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर बुन्नी, अरसद, कादिल, तहसीम, मोसिन, उमेश और तौसिम डंडे लेकर पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। हारुण ने एसआई रिछपाल को पकड़ लिया और अरसद एवं कादिल ने डंडों से पीटा। दूसरे बदमाशों ने थप्पड़ और मुक्के पुलिस कर्मियों को मारे। उनकी वर्दी तक फाड़ दी। जब दूसरे पुलिस कर्मी उन्हें छुड़वाने लगे तो करीब 15 लोग ललकारते हुए पुलिस पार्टी की तरफ दौड़े। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोगों को आता देख हमलावार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सनौली खुर्द पुलिस ने आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि यूपी पुलिस वांरट पर आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। उनकी सहायता के सनौली थाने के पुलिसकर्मी भी गए थे। पुलिस के साथ मारपीट की गई व बदमाश को छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed