फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants robbed two and a half thousand more mobiles from the General Secretary of BJP

बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री से ढाई हजार और मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed two and a half thousand more mobiles from the General Secretary of BJP
इसराना में भाजपा के मंडल महामंत्री पर बदमाशों ने डंडे से हमला कर ढाई हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। भाजपा नेता दुकान बंद कर शनिवार की रात स्कूटी पर अपने गांव जौंधन कलां जा रहे थे। उसके भाई ने महामंत्री की मदद करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसराना थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंडल के महामंत्री नीरज रंगा निवासी जौंधन कलां ने बताया कि उसकी इसराना मैन बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे वह स्कूटी पर दुकान बंद कर इसराना से अपने गांव जौंधन कलां जा रहा था। उसके पीछे पीछे उसका बड़ा भाई मास्टर नरेश रंगा भी बाइक पर आ रहा था। गांव से पहले पोल्ट्री फार्म के पास अचानक एक बाइक पर तीन युवक आए। तीनों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। बदमाशों ने उससे मोबाइल व ढाई हजार रुपये लूट लिए। उसके पीछे उसका भाई नरेश रंगा भी आ रहा था। उसने उसको छुड़ाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed