फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants knew the location of the employee's company.

Panipat News: बदमाशों को था कर्मी के कंपनी की लोकेशन का पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreants knew the location of the employee's company.
पानीपत। जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास गुजरात की कंपनी के कर्मी से हुई 26 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला हैं। पुलिस की जांच कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाई। बदमाशों की गाड़ी दो जगह पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उस पर नंबर नहीं था। बदमाश अनाजमंडी कट से गलत साइड से होते हुए नांगलखेड़ी तक आए थे। वारदात के बाद यह बदमाश गलत साइड ही फरार हुए हैं। सिवाह के पास रॉन्ग साइड में लगे कैंमरों में गाड़ी दिखाई नहीं दे रही है। अब पुलिस के लिए यह पता लगाना कठिन हो रहा है कि बदमाश किसी तरफ भागे थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीमें उसके साथ काम करने वाली कर्मियों की भी कुंडली खंगाल रही है। पीड़ित कर्मी जयेश कुमार की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जयेश की लोकेशन बदमाशों को पता कैसे चली इस संबंध में भी गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन


गुजरात के पाटन जिले के गांव भदरड़ा निवासी जयेश कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर 12 में किराए पर रहता है। पानीपत का मुकेश व गोविंद गुजरात की कंपनी के कैश कलेक्शन अधिकारी हैं। गुजरात की कंपनी हरियाणा में माल का निर्यात करती है। वह कंपनी की पेमेंट का कैश एकत्रित करता है। वह मंगलवार सुबह कैश एकत्रित करने के लिए रोहतक व गोहाना गया था। वह वहां से उद्यमियों से 26 लाख रुपये की पेमेंट लेकर सुबह पौने 11 बजे पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर उतरा था। उसने सारी पेमेंट अपने बैग में डाली थी। उसने बस स्टैंड से ई- रिक्शा ली। वह ई- रिक्शा में अपने सेक्टर 12 स्थित कमरे पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक एक्सयूवी कार आई। कार चालक ने ई- रिक्शा के सामने कार अड़ा दी। इसमें से दो युवक उतरे। इन युवकों ने उसको थप्पड़ मारे। एक युवक ने उस पर चाकू तान दिया और उससे बैग छीन कर कार सवार रॉन्ग साइड से सिवाह गांव की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन




बदमाशों को जयेश के बारे में जानकारी थी-



जिस प्रकार से जयेश के साथ लूटपाट की वारदात हुई है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों को जयेेश के बारे में सारी जानकारी दी थी। जयेश किस टाइम किस वाहन में बस स्टैंड से आ रहा है। यह भी जानकारी बदमाशों को दी थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन-



सीआईए थ्री प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों का अब तक सुराग नहीं लगा है। बदमाश बिना नंबर की गाड़ी में आए थे। बदमाश किस तरफ भागे हैं इसका पता नहीं लग पा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed