फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants attacked and looted Rs 3800

बदमाशों ने हमला कर 3800 रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked and looted Rs 3800
गांव सिवाह के पास दो नहरों के बीच मंगलवार की रात बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला 3800 रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डोडपुर निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह समालखा तहसील कोर्ट में टाइपिस्ट है। उसके गांव के ही दोस्त मोमीन व रविंद्र के साथ हरियाणा रोडवेज पानीपत में हेवी ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रेनिंग ले रहें हैं। मंगलवार रात को तीनों अपने घर के लिए चले थे। मोमीन अपनी कार में था जबकि रविंद्र व उसके पास अपनी अपनी बाइक थी। गांव सिवाह के पास दो नहरों के बीच वो रुककर ढाबे से खाना लाकर खा रहे थे। इसी वक्त बाइक पर तीन युवक आए। तीनों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने मोमीन को चाकू मार दिया और उनसे 3800 रुपये व तीन मोबाइल सेट लूटकर फरार हो गए। वो मोमिन को लेकर समालखा अस्पताल में गए और उसका इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed