{"_id":"672fd2dbea741650ff0fcdd7","slug":"the-message-of-less-use-of-mobile-phone-was-given-in-the-drama-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127164-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाटक में दिया मोबाइल के कम प्रयोग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाटक में दिया मोबाइल के कम प्रयोग का संदेश
विज्ञापन
पानीपत। स्काउट और गाइड ने रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक में यात्रियों को मोबाइल के कम प्रयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मुख्यालय के आदेशानुसार तीन से नौ नवंबर तक साप्ताहिक गतिविधियों का कैलेंडर दिया गया था। इसके अंतर्गत विभिन्न दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। गत दिनों भारत स्काउट एंड गाइड टीम ने स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 104 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ पौधारोपण किया गया।
इसी कड़ी में शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर मोबाइल से होने वाले नुकसान और मोबाइल का प्रयोग कम करने के लिए नुक्कड़ नाटक दिखा कर संदेश दिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने भारत स्काउट एंड गाइड टीम का स्वागत किया। यात्रियों नाटक का मंचन देखने के साथ इसके संदेश को जाना। महिला कर्मचारियों और अन्य को टिकट लगाकर भारत स्काउट एंड गाइड से जोड़ा।
विज्ञापन
टीम की ओर से मोबाइल से दूरी नाटक को सभी दर्शकों ने पसंद किया और अपने-अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए हामी भरी। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, पानीपत खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा और पानीपत बीआरसी विक्रम सहरावत ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर स्काउट एंड गाइड टीम का हौसला बढ़ाया और भविष्य में अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया।