{"_id":"62c1fc4c470d99085d5c7de7","slug":"the-mercury-rose-by-five-degrees-in-three-days-it-was-disturbed-panipat-news-knl1134807101","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन में ही 5 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उसम से हाल हुआ बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन में ही 5 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उसम से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन
पानीपत। पहली मानसूनी बारिश के बाद बीते तीन दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। तीन दिन में ही अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं, उसम भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि रविवार को सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से बारिश होने की उम्मीद जगी, लेकिन उसके बाद दिनभर बादलों की लूकाछिपी का खेल चलता रहा।
इससे पूर्व गत 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बारिश के बाद किसानों ने भी धान रोपाई की रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि एक जुलाई की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए। इसके बाद उमस बढ़ गई। रविवार सुबह भी एक बार फिर बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बाद में बादल छंटने और दिनभर बादलों की लुकाछिपी का खेल चलने से बारिश की उम्मीद कमजोर पड़ गई। हालांकि रविवार रात को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिन से उमस भरी गर्मी बनी है, जिससे बरसात होने के आसार बन रहे हैं। सोमवार रात या मंगलवार सुबह से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मंगलवार से सप्ताह के अंत तक लगभग हर रोज बारिश की संभावना है। बुधवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
आगामी सात दिन का संभावित मौसम और तापमान
दिन मौसम तापमान
सोमवार हल्की बूंदाबांदी 37-29
मंगलवार बारिश 34-31
बुधवार तेज बारिश 31-29
वीरवार बारिश 35-28
शुक्रवार बूंदाबांदी 38-28
शनिवार तेज बारिश 33-26
रविवार हल्की बारिश 33-28
तीन दिन पूर्व वीरवार को हुई मानसून की पहली बरसात के बाद दो दिन से मौसम गर्म और उसम से भरपूर बना हुआ है। बारिश होने के आसार बन रहे हैँ। सोमवार और मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।