फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The maximum temperature increased due to strong sunlight throughout the day, chances of rain toda

Panipat News: दिनभर तेज धूप से बढ़ा अधिकतम तापमान, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased due to strong sunlight throughout the day, chances of rain toda
गर्मी में नींबू पानी पीकर प्यास बुझाते लोग। संवाद
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम लगातार परिवर्तनशील है। मंगलवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बारिश के आसार जताए हैं। उसके बाद लगातार तापमान बढ़ेगा। इस सप्ताह रविवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

नौतपा में पिछले साल की अपेक्षा इस बार मौसम में लगभग 11 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे गर्मी कम महसूस की गई लेकिन नौतपा के अगले दिन ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बढ़ते तापमान के साथ संक्रामक बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। निजी व जिला नागरिक अस्पताल में निमोनिया, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर बच्चे तेज धूप के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं या ठंडे पानी में नहा रहे हैं जिससे निमोनिया की ओपीडी बढ़ रही है। इसलिए बच्चों का बदलते मौसम में ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ताकि बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी होने वाली हानि से बचाया जा सके। सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकलें। जरूरी काम होने पर ही दोपहर के समय सूती कपड़े का सहारा लेकर घरों से बाहर जाएं। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि बुधवार को बारिश हो सकती है जिससे तापमान में तीन डिग्री की कमी आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ सकता है। रविवार को तापमान बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 33/23

बुधवार 30/22
वीरवार 33/22
शुक्रवार 34/24
शनिवार 36/25
रविवार 38/25
सोमवार 38/25

गर्मी में नींबू पानी पीकर प्यास बुझाते लोग। संवाद

गर्मी में नींबू पानी पीकर प्यास बुझाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed