{"_id":"687029a24d78c5e35e039ee9","slug":"the-matter-got-stuck-at-the-cut-of-the-skill-training-center-bus-stand-in-siwah-village-panipat-news-c-244-1-pnp1001-140101-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिवाह गांव में स्किल ट्रेनिंग सेंटर बस स्टैंड के कट पर मामला फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिवाह गांव में स्किल ट्रेनिंग सेंटर बस स्टैंड के कट पर मामला फंसा
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सिवाह गांव में साढ़े चार करोड़ की लागत से निर्मित स्किल ट्रेनिंग सेंटर और जीटी रोड पर नए बस स्टैंड की तरफ जाने वाले कट पर मामला फंस गया है।
ग्रामीण स्किल ट्रेनिंग सेंटर के मैदानी तल को सामुदायिक केंद्र के रूप में प्रयोग करने पर अड़ गए हैं। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग सामुदायिक केंद्र अलग से बनाने की बात कह रहा है। इसके साथ जीटी रोड से सिवाह बस स्टैंड की तरफ कट का भी ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जीटी रोड से बस तेज गति में आती हैं।
ऐसे में कई हादसे हो चुके हैं। इस कट को बंद कराकर इससे अगले ओवरब्रिज पर बस स्टैंड के नजदीक खोला जाएं। ये दोनों मामले वीरवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जनता दरबार में पहुंचे। इनके साथ करीब 180 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए। सिवाह गांव के दोनों मामलों की गंभीरता को समझते हुए मंत्री ने विश्राम गृह में ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला की संयुक्त निदेशक पूनम रमन ने प्रशासन की तरफ से बात रखी।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों की अगुवाई सरपंच प्रतिनिधि आर्य रणदीप कादियान ने की। करीब एक घंटे चली बैठक में हर विषय पर बारीकी से चर्चा की गई। इतनी लंबी बैठक के बाद भी सेंटर पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं हो पाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।