फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The manager went to bathe in Haridwar shrine on the insistence of the child

बच्चे की जिद पर हरिद्वार तीर्थ स्नान करने गया मैनेजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The manager went to bathe in Haridwar shrine on the insistence of the child
शिव नगर में बच्चे की जिद्द पर हरिद्वार तीर्थ स्थान गए मैनेजर के घर से दो चोरों ने 36 तोले सोना, 50 तोले चांदी और 2.60 लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मैनेजर के पिता ने उसे रविवार सुबह ताले टूटे देख कॉल कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही मैनेजर परिवार समेत घर लौटा और मकान की तलाशी ली। अलमारी से गहने और नकदी चोरी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआईए दो और चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी कृष्णा पत्नी कर्मबीर ने बताया कि छोटा बेटा सतेंद्र गाहल्याण बापौली रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। उसका बड़ा बेटा युवराज और छोटा चेतन है। चेतन ने छठी कक्षा के लिए सोनीपत ऋषिकुल में दाखिला लिया है। कक्षाएं शुरू होने से पहले चेतन का मन था कि पिता उन्हें हरिद्वार घुमाकर लाए। 19 मार्च को हरिद्वार गया था। इसी बीच वह 21 मार्च को सुबह नौ बजे बेटे के घर में गई तो मकान का ताला टूटा मिला और गेट खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। बेटे ने आकर देखा तो गहने और नकदी चोरी मिले।
विज्ञापन

सोने का पांच तोले का मंगल सूत्र, एक डेढ़ तोले का मंगल सूत्र, साढ़े सात तोले का सोने का कड़ा, एक तोले की सोने की चेन, डेढ़ तोले की बड़ी चेन, ढाई तोले के कान के झुमके, ढाई तोले का सोने का नेकलेस, डेढ़ तोले का गले का सेट, दो तोले का कंठी सेट, ढाई तोले का किटी सेट, एक तीन तोले का सोने का सेट, छह अंगूठी चार तोले की, चांदी की गणेश और लक्ष्मी का मूर्ति, 25 तोले चांदी की पाजेब, छह सेट हल्की चांदी की पाजेब, पांच तोले के दो छोटे और एक बड़ा चांदी का सिक्का और 2.60 लाख नकद चोरी कर ले गए। इसके अलावा एटीएम, परिवार आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, चेक बुक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर सतेंद्र ने बताया कि चोरों ने लोहे की रॉड फंसाकर पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। ताले को मनी प्लांट के गमले में डाल दिया। उसके बाद वह ऊपर अलमारी के ताले को वजनदार हथियार से तोड़ा और गहने-नकदी निकाली। उसके बाद वह दूसरे कमरे में गए। जहां से बेडशीट और बच्चे चेतन का स्कूल बैग लिया। जिसमें गहने और नकदी डालकर फरार हो गए।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी रविवार की अल सुबह 3:24 बजे पर आए और पास के गणेश मंदिर में देखने लगे। एक चोर ने मास्क लगा रखा था। कुछ देर खड़े हुए, अंदर पुजारी को सोते देख उन्होंने प्लान बदल दिया। जिसके बाद वह सतेंद्र के मकान की तरफ गए और रेकी की। एक चोर की सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ गई। जिसके बाद बिना मास्क वाला आरोपी ने गली के कोने पर खड़ा होकर पहरा दिया और मास्क वाले चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 4:04 बजे मकान से बाहर निकल गए।

सतेंद्र के पिता कर्मबीर ने बताया कि वह हुडा से पटवारी पद से 2019 में रिटायर्ड हुआ था। उन्होंने मकान में कैमरे लगवा रखे हैं, लेकिन अज्ञात कारण से वह बंद हो गए। उन्होंने चोरी के बाद चलाने का प्रयास किया तो वह नहीं चल पाए। इसी बीच पड़ोसियों के कैमरे चेक किए तो चोरी की पूरी वारदात कैद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed