फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The maid escaped by stealing in Sector 13-17

सेक्टर 13-17 में नौकरानी चोरी कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The maid escaped by stealing in Sector 13-17
पानीपत। सेक्टर 13-17 में नौकरानी दंत रोग विशेषज्ञ के मकान से 20 हजार रुपये व सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गई। नौकरानी एक दिन पहले ही काम पर आई थी। डॉक्टर ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को आरोपी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 निवासी कृष्णा बाला श्रीवास्तव ने बताया कि उसके घर पर कार्तिक प्लेसमेंट सर्विस के माध्यम से अनीता सोना नाम की महिला काम पर लगी थी। अनीता पांच अप्रैल को पहली बार काम पर आई थी। छह अप्रैल को वह ड्यूटी पर चली गई थी। शाम चार बजे घर आई तो यहां सोना नहीं मिली। उसने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। उसने घर का सामान चेक किया तो दो सोने के कंगन, 20 हजार की नकदी समेत कीमती कपड़े चोरी मिले। इस बारे में जब कृष्णा ने प्लेसमेंट कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं की। कृष्णा ने बताया कि उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी का नंबर जस्ट डायल के जरिये लिया था। प्लेसमेंट एजेंसी ने 10 हजार रुपये कमीशन व आठ हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से चार माह का नौकरानी का वेतन एडवांस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed