फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The madman pelted stones at the martyr's memorial, broke the symbol of valor

सिरफिरे युवक ने शहीद स्मारक पर किया पथराव, वीरता का प्रतीक चिह्न तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The madman pelted stones at the martyr's memorial, broke the symbol of valor
पानीपत। लघु सचिवालय में शुक्रवार की सुबह आपत्तिजनक अवस्था में एक सिरफिरा घुस गया। शहीद स्मारक पर पहुंचकर पथराव करने लगा। स्मारक पर लगे वीरता के प्रतीक चिह्न को ईंट मारकर तोड़ दिया। वहां योग कर रहीं महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की। यही नहीं जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ रोज लघु सचिवालय के पार्क में सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक सैर करने के बाद योग करने आती हैं। शुक्रवार को वह सैर करने के बाद योग कर रही थीं कि इसी बीच एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में आया। वह दौड़ते हुए शहीद स्मारक की तरफ पहुंचकर पथराव करने लगा। वह दौड़ते हुए युवक के पास गईं और उसे रोकते हुए समझाने का प्रयास किया। जिस पर युवक ने उनके साथ भी अभद्रता की। युवक ने करीब एक घंटे तक पार्क में उत्पात मचाया। उसने अपना नाम प्रिंस बताया।
विज्ञापन

बाक्स
साढ़े तीन साल पहले पानीपत में बनाया गया था शहीद स्मारक
लघु सचिवालय के वीआईपी गेट के पास पार्क में तीन साल पहले शहीदों की याद में स्मारक बनाया गया था। शहीदों की वीरता के प्रतीक चिह्न स्थापित किया गया था। लघु सचिवालय में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों का दफ्तर होने से दिनभर वहां लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में आरोपी ने सुबह करीब सात बजे घटना को अंजाम दिया, जिस समय सचिवालय में कोई नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed