Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The issue regarding the failure to pass the budget for the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee has reached the Chief Minister.

Panipat News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बजट पास न होने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The issue regarding the failure to pass the budget for the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee has reached the Chief Minister.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बजट पास न होने का मामला अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी तक पहुंच गया है। कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा और कुछ सदस्य मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले। झींडा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बजट पास करने में कुछ सदस्य रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने बजट पास न होने से हो रही परेशानी तथा रुके हुए कार्यों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी तो वहीं उन्हें बजट पास करवाने की अपील की, उनके द्वारा सीएम को बताया गया कि बजट पास न होने से बहुत सी समस्याएं कमेटी के सामने आ रही है।
विज्ञापन

झींडा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि संगत की मांग के अनुसार संस्था का बजट पास करने के लिए कार्यकारिणी समिति की अनेक बार बैठक बुलाई गई है पर हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, कनिष्ठ उप प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर, कार्यकारिणी समिति सदस्य जगतार सिंह और टीपी सिंह नारनौल बैठक में भी नहीं आते।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम से अपील है कि जो मेंबर साहिबान हरियाणा कमेटी के काम में रोड़ा अटका रहे हैं, उनसे बातचीत कर बजट पास करवाया जाए। इस दौरान उनके साथ संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मेंबर पलविंदर सिंह चीमा, रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, मेंबर मेजर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के समक्ष जत्थेदार झींडा ने रखा ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने का मुद्दा

लेह लद्दाख से शुरू किए गए अभियान के तहत एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी के समक्ष अब ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने का मुद्दा रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए इस मुद्दे को लेकर जरूरी विचार विमर्श किए और उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। जत्थेदार झींडा के मुताबिक उन्होंने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की जरूरत के बारे में बताया है। झींडा ने बताया कि समय कि मांग है कि देश में सुशोभित सभी गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधन के लिए ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाया जाए, इससे सभी गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध और भी सुचारू हो पाएगा, इसलिए ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाना अनिवार्य है।


जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि देशभर के गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधन के लिए एक ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट का बनना वर्तमान में मुख्य आवश्यकता है। संसद में कार्यवाही करवाने के लिए ही वे देश के सभी सांसदों, मुख्यमंत्रियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र देंगे, इससे पहले ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के सिंघ साहिब कुलदीप सिंह गढ़गज को भी ज्ञापन दिया था। यह अभियान उन्होंने लेह लद्दाख से शुरू करते हुए वहां के राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed