फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The industrial city resounded with the chants of Wahe Guru.

Panipat News: वाहे गुरु के जयकारों से गूंजी औद्योगिक नगरी

Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The industrial city resounded with the chants of Wahe Guru.
नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद
पानीपत। वाहे गुरु जी की फतेह..., वाहे गुरु जी का खालसा... वाहे गुरु के जयकारों से गूंजा शहर। शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश परब पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार और सड़कों से होते हुए देर रात को गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया और शबद कीर्तन व गुरबाणी हुई। समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही के महासचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश परब पर गुरुद्वारा को गुब्बारों से सजाया गया है और इस अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन दोपहर एक बजे गुरुद्वारा से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य बाजार और सड़कों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान शहर वाहे गुरु जी की फतेह, वाहे गुरु जी का खालसा... वाहे गुरु जी के जयकारों से गूंजा। कीर्तन में सभी गुरुद्वारों से सहयोग रहा। संगत को गुरु गोबिंद सिंह की जीवन गाथा व संदेशों से अवगत कराया गया। गुरुद्वारा में गुरु के जीवन पर शबद कीर्तन और गुरबाणी कर संगत को निहाल किया गया। इसके साथ संगत ने दरबार साहिब के आगे सेवा कार्य किया।
विज्ञापन

आज होगा कीर्तन समागम-
शनिवार को गुरुद्वारा पहली पातशाही में सुबह 10 बजे कीर्तन समागम होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय दाढ़ी जत्था बलदेव सिंह, रागी जत्था अमनिंदर सिंह, गुरुद्वारा पहली पातशाही हेड ग्रंथी बलविंदर सिंह, हजूरी राही जत्था सजविंदर सिंह, कीर्तनी जत्था सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी भाग लेंगी और कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगी। समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

नगर कीर्तन में दरबार साहिब के दर्शन करते संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed