फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The hospital's electricity hotline was down for an hour and a half, leaving patients gasping for breath.

Panipat News: अस्पताल में बिजली की हॉटलाइन डेढ़ घंटे रही बंद, हांफने लगे मरीज

Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The hospital's electricity hotline was down for an hour and a half, leaving patients gasping for breath.
अस्पताल में कागजों और सूती कपड़ों से हवा करते मरीज। संवाद - फोटो : Samvad
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बिजली की हॉटलाइन फाल्ट के चलते सोमवार को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक आने बंद रही। ऐसे में अस्पताल का सेंट्रल एसी बंद हो गया। अस्पताल की ओपीडी और दूसरे कक्षों में गर्मी से मरीज बेहाल गए। चिकित्सकों के ओपीडी में न होने और फार्मेसी पर उनकी लिखी दवा न मिलने पर बिजली जाने के बाद मरीजों का मर्ज दोगुना बढ़ गया। मरीज गर्मी से बचने के लिए कागज के टुकड़ों और सूती कपड़ों से हवा करते रहे। बिजली न होने से फिजियोथेरेपी की मशीनें बंद हो गईं। इससे करीब 40 मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सकों के टी-ब्रेक और वार्ड में जाने से मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन




सोमवार को सुबह आठ बजे ही मरीज जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। मरीज चिकित्सकों के आने से पहले पंजीकरण कराकर परामर्श के लिए लाइन में लग गए। दोपहर करीब 12 अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके साथ जनरेटर पर जरूरी सेवाओं को ही जारी रखा जा सका। बाकी को बंद करना पड़ा। करीब डेढ़ बजे बिजली आई। इस दौरान सेंट्रल एसी व कुछ मशीनें बंद रहीं। एसी बंद होने से मरीज गर्मी के कारण हांफने लगे। गर्मी से बचने के लिए महिलाएं अपने चुनरी, पुरुष सूती कपड़े से हवा करते दिखे। बच्चों का गर्मी के कारण रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन




सोमवार को अस्पताल में करीब 1700 मरीज ओपीडी में आए। इनमें 650 नए और करीब 1050 पुराने मरीज रहे। बिजली न होने से फिजियोथेरेपिस्ट के करीब 40 मरीज बिना इलाज के लौटे। मरीजों को सिर्फ एक्सरसाइज समझाई। वहीं चिकित्सकों के बार-बार टी ब्रेक और वार्ड में जाने से जनरल सर्जन और फिजिशियन के मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें घंटों तक लाइन में लगकर इलाज व दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परेशानी मरीजों की जुबानी



किशनपुरा की संतोष ने बताया कि वह अस्पताल में सुबह 10:30 बजे पहुंची। करीब एक घंटे लाइन में लगने के बाद पंजीकरण हुआ। फिर चिकित्सक कक्ष के बाहर लंबी लाइन होने के कारण उन्हें आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे चिकित्सकों का टी-ब्रेक हो गया। उनको करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जांच के बाद करीब 20 मिनट दवा लेने में लगी। इस बीच बिजली चली गई। अस्पताल में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली। राजीव कॉलोनी के अशोक ने बताया कि अस्पताल में दोपहर 12 बजे बिजली चली गई। इस दौरान पंखे भी नहीं थे। बिजली जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।




सोमवार को दोपहर के समय बिजली के कट लग गया था। अस्पताल में जनरेटर चलाया गया था। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।



33 केवी पावर हाउस से जंपर उड़ गया था। इसके चलते बिजली प्रभावित रही है। टीम ने मरम्मत कार्य साथ के साथ शुरू कर दिया था। अंजली शर्मा, एसडीओ, सनौली रोड सब डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed