फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The hospital will be improved with the amount of the reward of rejuvenation.

Panipat News: कायाकल्प के इनाम की राशि से होगा अस्पताल का सुधार..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
The hospital will be improved with the amount of the reward of rejuvenation.
पानीपत। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर (एचएसएचआरएस) ने 23 नवंबर को कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा की थी। पानीपत ने इसमें प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर 50 लाख का इनाम जीता था। अब सिविल अस्पताल प्रशासन को इस राशि का 50 प्रतिशत यानी 25 लाख रुपये मिल चुके हैं। इस राशि से सिविल अस्पताल में तमाम सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत अस्पताल के पार्क को हर्बल पार्क में बदला जाएगा। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के लिए अलग से पार्किंग बनाने का भी प्रावधान किया जा रहा है। सरकारी एंबुलेंस के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि नर्व कंडक्शन मशीन, स्पाइरोमैट्री, फेको मशीन व सीआर्म मशीन खरीदी जाएंगी। इन मशीनों के न होने पर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन स्वास्थ्य केंद्रों को भी मिलनी है राशि- समालखा अस्पताल, सीएचसी बापौली व नारायणा को भी सराहना पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रुपये मिलने हैं। सीएचसी खोतपुरा और नौल्था को भी इस वर्ष सराहना पुरस्कार के लिए चुना गया था। एचएसएचआरएस के जारी परिणाम में पीएचसी काबड़ी जिला में प्रथम रहा है। सरकार से दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंने। पीएचसी उझा, सिवाह और कवी को सराहना पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी पुरस्कार की 50 प्रतिशत राशि मिली है। जल्द बाकी राशि मिल जाएगी। इस राशि को मरीजों के कल्याण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। अभी मशीनों के नामों पर चर्चा की जा रही है।
डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed