फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The hospital has been without a dermatologist for the past nine months, forcing residents to shell out money.

Panipat News: पिछले नौ महीने से अस्पताल में नहीं चर्म रोग विशेषज्ञ, जेब ढीली करने को मजबूर लोग

Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The hospital has been without a dermatologist for the past nine months, forcing residents to shell out money.
फर्श पर बैठकर नंबर का इंतजार करते मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले नौ महीने से चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में अपने जेब ढीली करनी पड़ रही हैं। दिवाली के बाद सांस, आंख, कान, गला और त्वचा के मरीज बढ़ने लगे हैं। वीरवार को फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों को लाइन लगी रही। अस्पताल में पर्याप्त बैंच न होने से मरीजों को फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।

जिला नागरिक अस्पताल में चर्म रोगियों को विशेषज्ञ न होने से निजी अस्पतालों में महंगा इलाज व दवा लेनी पड़ रही है। पिछले नौ महीने से अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है, इसका असर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ जेब पर भी पड़ रहा है। दिवाली के बाद चर्म रोगी बढ़ गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में जहां सामान्य दिनों में ओपीडी 1500 के करीब रहती थी वहीं दिवाली के बाद ओपीडी 1800 तक पहुंचने लगी है। इसमें सबसे ज्यादा आंख, सांस, कान के मरीज पहुंच रहे हैं। आंख के मरीजों की ओपीडी 150 के करीब रही, ईएनटी ( कान, नाक और गला ) विशेषज्ञ के पास 180 मरीज पहुंचे। फिजिशियन के पास सांस, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के लगभग 600 मरीज पहुंचे। मरीजों को पर्याप्त बैंच न मिलने से फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. जैसमीन ने बताया कि दिवाली के बाद सांस के मरीज बढ़ जाते हैं। दिवाली की साफ-सफाई के धूल कण और आतिशबाजी से होने वाले धुएं से दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस समय दमा के मरीजों को घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। सिवाह गांव के रमेश और हरपाल ने बताया कि अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में उनकी निजी चिकित्सक के पास इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में बैठने के लिए पर्याप्त बैंच हैं। मरीजों को समय पर इलाज व दवा मिल रही हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ के लिए मांग भेजी गई है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed