फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The highest tricolor of the district will be hoisted in the stadium of Shondapur.

Panipat News: शोंधापुर के स्टेडियम में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The highest tricolor of the district will be hoisted in the stadium of Shondapur.
पानीपत। वार्ड 21 के शोंधापुर के शहीद राजगुरु स्टेडियम में अब नगर निगम जिले का सबसे ऊंचा पोल लगाने जा रहा है, जिस पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। इस पोल की ऊंचाई 135 फुट होगी। इस पर 36 फुट लंबा और 24 फीट चौड़ा तिरंगा लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर निगम 19.12 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के पोल को इस प्रकार से डिजाइन किया जाएगा कि 180 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं भी इस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाल पाएंगी। अब तक सबसे ऊंचा तिरंगा जिला सचिवालय और रेलवे स्टेशन पर लगा है। जिनकी ऊंचाई 90 से 100 फुट तक है। निगम अधिकारियों का दावा है कि राष्ट्रीय ध्वज के पोल से लेकर तिरंगे तक के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। देश की आन बान और शान इस राष्ट्रीय ध्वज के प्रोजेक्ट से जिले को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


बॉक्स
तीन करोड़ से तैयार हो रहा स्टेडियम

शोंधापुर में करीब तीन करोड़ की लागत से शहीद राजगुरु के नाम से स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। चार एकड़ जमीन में तैयार होने वाले इस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के साथ ही अन्य खेलों के कोर्ट बनाए जाएंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड, चार प्रैक्टिस पिच, पवेलियन व स्टेज बनाया जाएगा। इस पर करीब 42 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं इस स्टेडियम में हाई मास्ट लाइटों के लिए अलग से 84 लाख रुपये का टेंडर लगाया जा चुका है। इसके अलावा स्टेडियम में रेलिंग भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्टेडियम को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि एक समय में 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी अलग अलग खेलों की यहां अभ्यास कर सकेंगे। यहां मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल कोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, स्केटिंग कोर्ट, बॉस्केटबॉल कोर्ट, इंडोर स्टेडियम, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पाकिग, शौचालय और रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा।


वार्ड नंबर 21 पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि शोंधापुर में स्टेडियम बनवाने की मांग काफी सालों से की जा रही थी। इसे सदन की बैठक में भी पास करवाया। इससे शोंधापुर के अलावा आसपास के गांव के खिलाड़ियों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी। अब इसमें जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा।



वर्जन:
निगम ने तैयारी की पूरी : एक्सईएन
शोंधापुर में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 135 फुट रहेगी। यह स्टेडियम में बनाया जाएगा। निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। पूरे नियम के साथ इसका निर्माण होगा।

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed