फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The government pushed industrial city Panipat and Haryana leading in development into the abyss of backwardness - Hooda

Panipat News: सरकार ने औद्योगिक नगरी पानीपत व विकास में अग्रणी हरियाणा को पिछड़ेपन की खाई में धकेला- हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
The government pushed industrial city Panipat and Haryana leading in development into the abyss of backwardness - Hooda
- एसडीवीएम स्कूल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों ने किया संवाद
विज्ञापन

फोटो- 31
माई सिटी रिपोर्टर


पानीपत। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों ने अपनी रैलियां व जन संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिए है। रविवार को कांग्रेस ने एसडीवीएम पब्लिक स्कूल में जन मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने औद्योगिक, व्यापारिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने महंगाई, बेरोजगारी, कॉलोनियों में पेयजल संकट व महंगी शिक्षा का मुद्दा उठाया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां लोगों की समस्याओं का सरकार बनने पर प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन भी दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि औद्योगिक नगरी पानीपत और विकास में अग्रणी हरियाणा को सरकार ने पिछड़ेपन की खाई में धकेल दिया है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने व पानीपत समेत पूरे हरियाणा को फिर से प्रगति के रास्ते पर लेकर जाने का समय आ गया है। हरियाणा में फिलहाल चुनावी औपचारिकता बाकी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध और महंगाई में नंबर वन बना दिया है। बाकायदा सरकारी रिपोर्ट और आकड़े इसको बयां करते हैं। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा विकास में नंबर वन राज्य था। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक बलबीर वाल्मीकि, विधायक धर्म सिंह छौक्कर, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, वीरेंद शाह उर्फ बुल्लेशाह, जगदेव मलिक, सचिन कुंडू, महेंद्र कादियान व कर्ण सिंह कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed