{"_id":"6a0f605df2bfc38a01025022","slug":"the-government-has-seized-the-records-and-keys-of-the-shri-shyam-baba-temple-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157656-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरकार ने श्रीश्याम बाबा मंदिर का रिकॉर्ड व चाभी कब्जे में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरकार ने श्रीश्याम बाबा मंदिर का रिकॉर्ड व चाभी कब्जे में ली
Fri, 22 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
चुलकाना श्याम मंदिर। संवाद
समालखा। चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड बनाने के फैसले के बाद वीरवार को सरकार ने मंदिर का रिकॉर्ड और दानपात्रों की चाबी अपने कब्जे में ले ली हैं। इसके लिए एसडीएम समालखा के निर्देश पर पंचायत सचिव प्रवीण वीरवार को मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी के प्रधान रोशन लाल से दानपात्र और अलमारियों की चाबी अपने रिकॉर्ड में दर्ज की।
उन्होंने बताया कि अब मंदिर का नियंत्रण सरकार के हाथों में रहेगा। कमेटी प्रधान के पास अभी कार्यालय की चाबी हैं और प्रशासन जल्द ही उन्हें अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई करेगा। इसके अतिरिक्त कमेटी की ओर से प्रतिदिन दिए जाने वाली रसीद बुक और उससे जुड़े दान पर्चों के लिए सरकार का रुख स्पष्ट नहीं किया है। रसीदों का जारी होना जारी रहेगा या नहीं। श्राइन बोर्ड बनने के बाद समिति के नाम पर पर्ची काटे जाने पर हाईकोर्ट और राज्य सरकार की सहमति के बाद रोक लग चुकी है। इससे इस विषय पर संशय बना हुआ है। मंदिर मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया ने बताया कि प्रशासन ने चाबी ले ली हैं। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि ऊपर से आए आदेशों पर मंदिर का संचालन सरकार अपने पास लेगी। इसकी स्थिति जल्द ही स्पष्ट की जाएगी।
14 को श्राइन बोर्ड बनाने का लिया था फैसला
सरकार ने जनवरी महीने में चुलकाना धाम को श्राइन बोर्ड बनाने की घोषणा की थी। मंदिर कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट चली गई थी। हाईकोर्ट में 14 मई को दोनों पक्ष आपसी सहमति से श्राइन बोर्ड बनाने के लिए राजी हो गए थे। ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर ने बताया कि मंदिर में श्राइन बोर्ड बनाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सरकार अब बेहतर सुविधा श्रद्धालुओं को देगी। मंदिर विकसित किया जाएगा।