फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl was raped while intoxicated, murdered on shouting

पानीपत: कबूलनामा: कबूलनामा: नशे में किया बच्ची से दुष्कर्म, चिल्लाने पर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped while intoxicated, murdered on shouting
पानीपत। चांदनीबाग थानाक्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका मुंह एवं गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी ईश्वर ने पुलिस के समक्ष नशे की हालत में दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। कहा कि उसे सुध नहीं थी। बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर बच्ची को सेक्टर-25 में ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसका गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 पार्ट-2 में बच्ची अपने तीन वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी ईश्वर उसे बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर गोद में उठाकर ले गया। बच्ची का भाई दौड़कर मां के पास गया और बताया। मां ने परिजनों के साथ बच्ची की तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर सेक्टर-25 पार्ट-2 में झाड़ियों में बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज खंगाली तो आरोपी बच्ची को गोंद में ले जाता दिखा। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी शशांक कुमार सावन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से घटनास्थल पर पहुंचे और पांच टीमों का गठन कर आरोपी की धरपकड़ का निर्देश दिए। आरोपी को देर शाम जिम खाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी ईश्वर ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। 15 साल से पानीपत में सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास रहता है। वह नागपाल ढाबे पर काम करता था। वह अविवाहित है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वह सुबह नशे में धुत था। नशे में बहुत बड़ी गलती हो गई। मैं दोषी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed