फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The flames continued to rise in the carpet factory even after 24 hours, 12 vehicles made 120 rounds

कारपेट फैक्टरी में लगी आग, 24 घंटे बाद भी सुलगती रही लपटे, 12 गाड़ियों ने लगाए 120 चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The flames continued to rise in the carpet factory even after 24 hours, 12 vehicles made 120 rounds
सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित वीवर्स इंडिया सीसीपी कारपेट की फैक्टरी में सोमवार की रात लगी आग इतनी भयंकर थी कि मंगलवार को पूरा दिन भी आग की लपटें उठती रहीं। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने 120 से अधिक चक्कर लगाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मंगलवार को बारिश हुई तो दमकल कर्मियों को मदद मिली। आग से फैक्टरी की दीवार और लेंटर भी गिर गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अमित गोयल ने सेक्टर-29 के पार्ट-2 में एक फैक्टरी किराए पर ली है। वीवर्स इंडिया सीसीपी कारपेट में सोमवार रात करीब 10 बजे आग की लपटें उठती देखकर गार्ड रामवृक्ष ने मालिक को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। दमकल अधिकारी यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि 12 गाड़ियों ने करीब 120 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मंगलवार को भी लपटें उठती रहीं। जिस वजह से आसपास की फैक्टरियों को भी खतरा बना रहा।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फैक्टरी मालिक अमित गोयल ने बताया कि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि रात के समय फैक्टरी में काम नहीं होता है। बाहर गार्ड रहता है। आशंका है कि फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट की वजह ही आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत शहर के अलावा दूसरे जिलों से भी पहुंची गाड़िया
दमकल अधिकारी यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि पानीपत की सात गाड़ियां थीं। इसके अलावा उन्होंने एक गाड़ी करनाल, एक घरौंडा, एक समालखा, एक गन्नौर और एक एनएफएल से मंगवाई थी। जिनमें पानी और फोम टेंडर दोनों प्रकार की गाड़ियां थीं। जिन्होंने हुड्डा विभाग और सेक्टर 29 स्थित एक फैक्टरी से पानी भरा और लगातार चक्कर लगाए।

तीन गाड़ियां अब भी छोड़ी
दमकल अधिकारी ने बताया कि करीब छह घंटे बाद मंगलवार की सुबह चार बजे जाकर आग धीमी हुई। इसी बीच लेंटर गिर गया। अभी भी आग की लपटें उठ रहीं हैं, लेकिन लेंटर गिरा होने की वजह उन्हें परेशानी आ रही है। तीन गाड़ियां उन्होंने मौके पर छोड़ी हैं, जो लगातार काम कर रही हैं। आसपास की दो फैक्टरियों में हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed