फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The flag of success is flying in every field

हर क्षेत्र में कामयाबी का लहरा रहीं परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
The flag of success is flying in every field
पानीपत। 9 महिला पुलिसकर्मियों समते समाजसेविका सविता आर्य को एसपी शशंक कुमार सावन द्वारा किया गय? - फोटो : Panipat
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला विरुद्ध अपराध व जागरूकता कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाने वाली सामाजिक संगठनों की महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के हर क्षेत्र में नारी बखूबी अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। दुनिया में कोई भी महापुरुष हुआ हो उसकी सफलता के पीछे नारी की ही अहम भूमिका है। महिलाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आकर हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना विशेष स्थान बना रही हैं।
विज्ञापन

नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। संसार को स्वर्ग बनाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। जिला पानीपत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए 24 घंटे तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया सम्मानित
समाज सेविका सविता आर्य, महिला उप-निरीक्षक गायत्री, महिला उप-निरीक्षक संगीता, महिला सहायक उप-निरीक्षक संतोष, महिला सहायक उप-निरीक्षक आशा, महिला मुख्य सिपाही सुमन, महिला मुख्य सिपाही सोनिया, महिला मुख्य सिपाही मुकेश, महिला सिपाही ज्योति व महिला सिपाही सोनिया। इस अवसर पर डीएसपी संदीप कुमार, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद और रिडर एएसआई सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed