फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The first merit list will be released on 30th in ITI

Panipat News: आईटीआई में 30 को जारी की जाएगी पहली मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The first merit list will be released on 30th in ITI
पानीपत। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। आईटीआई में 30 जून को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर चार जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पांच जुलाई तक शुल्क जमा होगा। जिसके लिए सफल सत्यापन के बाद लिंक खुलने पर सीट आवंटन की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया छह जून से शुरू की गई है। इसके लिए एचटीटीपीएस:// एडमिशनसडॉटआईटीआईहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन किया जा सकता है। सात जुलाई को दूसरे राउंड के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन किया जाएगा। सात व आठ जुलाई को विकल्प व प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 10 जुलाई को द्वितीय राउंड मेरिट सह सीट आवंटन होगा। 10 से 12 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन व 14 जुलाई को शुल्क जमा (सत्यापन के बाद/सीट आवंटन) होगा। 16 जुलाई को तीसरे राउंड की रिक्त सीटों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

16 से 19 जुलाई तक विकल्प/वरीयताओं में संशोधन किया जाएगा। 22 जुलाई को तीसरे राउंड की मेरिट सह सीट आवंटन किया जाएगा। 22 से 25 जुलाई को आईटीआई स्तर पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा। 22 से 26 जुलाई तक शुल्क जमा (सत्यापन के बाद/सीट आवंटन) होगा। 29 से 31 जुलाई तक विकल्पों/प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। एक अगस्त को चौथा राउंड मेरिट सह सीट आवंटन होगा। एक से पांच अगस्त को आईटीआई स्तर पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed