फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The first Karva Chauth will be special... some will celebrate it at their in-laws' house and some at their parents' house.

Panipat News: पहला करवाचौथ खास... कोई ससुराल तो कोई मायका में बनाएंगी यादगार

Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The first Karva Chauth will be special... some will celebrate it at their in-laws' house and some at their parents' house.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। करवाचौथ के लिए हर किसी में उत्साह है। खासकर पहला करवाचौथ के लिए महिलाएं ज्यादा उत्सुक हैं। इनमें कोई अपने ससुराल में तो कोई मायका में करवाचौथ मनाएंगी। वे अपना पहला व्रत रख अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करेंगी।


सेक्टर-6 की निशा ने बताया कि उनकी शादी आठ महीने पहले रमन से हुई है। यह उनका पहला करवाचौथ है। वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। व्रत के लिए लाल रंग का सूट और मेकअप का सामान खरीदा है। पहला करवाचौथ व्रत पर अपने मायके में रहेंगी। परिवार में यह रिवाज है कि करवाचौथ मायका में ही रखती हैं। करवाचौथ वाले दिन ससुराल से लोग मायके पहुंचकर श्रृंगार, सूट और खाने का सामान लेकर आते हैं।
विज्ञापन


पूरी कर ली खरीदारी

अंसल की विशाखा ने बताया कि उनका पहला करवाचौथ है। उनकी शादी 10 महीने पहले हुई है। उन्होंने करवाचौथ के लिए सभी खरीदारी पूरी कर ली है। पारंपरिक लाल सूट और चूड़ियां खरीदी हैं। परिवार की परंपरा के अनुसार करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद सुहागिनें सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर उन्हें भी उपहार देती हैं। यह पहला त्योहार उनके लिए बेहद खास है और वे इसे यादगार बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पहले हुआ विवाह

सेक्टर-12 की नेहा शर्मा ने बताया कि उनकी शादी नौ महीने पहले मोहित के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि वे बचपन से करवाचौथ का त्योहार देखती आई हैं और हमेशा सोचती थीं कि जब उनका भी पहला करवाचौथ आएगा तो वह इसे बहुत खूबसूरती से मनाएंगी। उन्होंने बाजार से लाल-सुनहरी बॉर्डर वाला सूट, मेहंदी और श्रृंगार का सामान खरीदा है। ससुराल में करवाचौथ पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। परिवार की सभी बहुएं एक साथ पूजा करती हैं और व्रत खोलती हैं।
---

करवाचौथ व्रत के लिए उत्साह

मॉडल टाउन की अंजू ने बताया कि उनकी शादी करीब एक साल पहले रोहतक के रोहन से हुई है। यह उनका पहला करवाचौथ होगा। इस दिन के लिए काफी उत्साहित हैं। पारंपरिक लाल चुनरी वाला सूट पहनेंगी और खुद हाथों से सजी पूजा की थाली तैयार करेंगी।

---

सास ने सिखाए पारंपरिक तरीके

सेक्टर-13/17 की प्रिया गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी सात महीने पहले गौरव के साथ हुई है। प्रिया ने बताया कि वह करवाचौथ के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने लाल साड़ी, सोने की झुमकी और चूड़ियां खरीदी हैं। करवाचौथ सिर्फ व्रत नहीं बल्कि पति-पत्नी के प्यार और विश्वास का प्रतीक है। उनकी सास ने उन्हें करवाचौथ पूजा के पारंपरिक तरीके सिखाए हैं। पहला करवाचौथ व्रत अपने मायके में रखेंगी।


ससुराल में होगा आयोजन

आजाद नगर कॉलोनी की मनीषा ने बताया यह उनका पहला करवाचौथ है। उनकी शादी पिछले वर्ष दिसंबर में साहिल के साथ हुई है। उन्होंने करवाचौथ के लिए खास तैयारियां की हैं। बाजार से लाल साड़ी, मेहंदी और बिंदी सेट खरीदा है। वह पहला व्रत पूरी श्रद्धा भाव से रखेंगी। ससुराल में करवाचौथ का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed