{"_id":"66d66bdf86bf7a447304b8d7","slug":"the-fire-in-the-export-house-was-not-brought-under-control-even-after-18-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123629-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी आग 18 घंटे बाद भी काबू में नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी आग 18 घंटे बाद भी काबू में नहीं आई
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित वायदा ओवरसीज एक्सपोर्ट हाउस में लगी भीषण आग 18 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई है। अब तक आग बुझाने के लिए 200 से ज्यादा दमकल गाड़ियां आ चुकी हैं। बावजूद आग सुलग रही है। इससे एक्सपोर्ट हाउस की दूसरी और तीसरी मंजिल लगभग पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। इनमें रखा सामान और मशीनरी भी जलकर राख हो चुकी है। बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर ही मौजूद हैं। हालांकि शाम चार बजे तक आग की उठती भीषण लपटों पर तो दमकल ने लगातार प्रयास कर काबू पा लिया, बावजूद बीच बीच में आग फिर धधक जाती है। जिसकी वजह से दमकल ने अपनी कई गाड़ियों को मौके पर ही खड़ा किया हुआ है।
गौरतलब है कि रविवार शाम छह बजे वायदा एक्सपोर्ट हाउस में अचानक से आग लग गई थी। रविवार को अवकाश होने की वजह से एक्सपोर्ट हाउस में कोई कर्मचारी नहीं था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचने तो लगी, लेकिन रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अनुमान है कि इस आग में एक्सपोर्ट हाउस में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए पानीपत के सभी दमकल केंद्रों समेत सोनीपत, करनाल, घरौंडा, गन्नौर, रिफाइनरी, थर्मल, एनएफएल और समालखा से गाड़ियों को बुलाना पड़ा। पिछले करीब 18 घंटे में दमकल की गाड़ियां आग पर पानी की बौछारें बरसा रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस तीन मंजिला इमारत का दूसरा और तीसरा तल बिल्कुल तबाह हो चुका है। आग तीसरी मंजिल पर लगी थी जो बाद में दूसरी मंजिल को भी लपेटे में ले गई। अब तक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से ही लगी होगी। दूसरे दिन भी आग की लपटें एक्सपोर्ट हाउस के बाहर तक आ रही हैं। आगजनी की ये घटना अब तक औद्योगिक नगरी में हुई अन्य घटनाओं में से सबसे बड़ी है।दमकल विभाग के अधिकारी अमित ने बताया कि अब तक करीब 200 गाड़ियां मौके पर आ चुकी हैं। आग पर काबू तो पा लिया है, लेकिन बीच-बीच में आग धधक रही है। जिसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को मौके पर खड़ा किया हुआ है।