{"_id":"69d962d3139831a804094f18","slug":"the-fire-department-did-not-get-personnel-from-the-home-guard-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155291-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दमकल विभाग को होमगार्ड से नहीं मिले जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दमकल विभाग को होमगार्ड से नहीं मिले जवान
विज्ञापन
खेतों में पड़ी फसल की राख। संवाद
- फोटो : Samvad
पानीपत। दमकल कर्मियों ने हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। करीब 90 कर्मियों के हड़ताल पर जाने से 25 कर्मचारियों के सहारे दमकल विभाग चला। होमगार्ड से 100 जवान नहीं मिले और रोडवेज से मिले 20 में से दो चालक बीमार हो गए। उनको रिलीव कर दिया गया। इसके साथ शुक्रवार को जिले में 11 जगह खेतों में आग लगी।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर गए कर्मियों ने 22 सूत्रीय मांगों को रखा। शुक्रवार को सीटू समेत कई यूनियन के नेताओं ने अपना समर्थन दिया। हाली पार्क में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोहतक में मंत्री के साथ बैठक में भी किसी प्रकार की सुलह नहीं हो सकी। ऐसे में यूनियन ने हड़ताल बढ़ाने का फैसला लिया है। यूनियन के प्रधान रणबीर ने कहा कि कच्चे कर्मियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनको हादसों के बाद किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जाती। यूनियन के माध्यम से अपनी मांग रख चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है।
जिले में पूरा दिन लगती रही आग: जिले में शुक्रवार को तेज हवा के कारण आग की घटना दिनभर चलती रही। बुआना लाखू गांव में 100 एकड़ में आग लगी। एनसी कॉलेज के नजदीक जंगली पौधों में आग लग गई। भादड़ गांव में घास-फूंस में आग लगी। खोतपुरा गांव में छह-सात एकड़ और जाटल गांव में आधा एकड़ में फांस जल गए। थिराना गांव में पराली और गेहूं के फांस में आग लग गई। समालखा क्षेत्र के रायमल और गढ़ी छाज्जू गांव में गेहूं में आग लग गई। बरसत रोड गोशाला के नजदीक कूड़े और खोतपुरा गांव में फांस में आग लगी।

खेतों में पड़ी फसल की राख। संवाद- फोटो : Samvad