फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The extracted skeleton dug grave, community Fury

कब्र खोद निकाले कंकाल, समुदाय में रोष

Wed, 09 Apr 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला,पानीपत
अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 09 Apr 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
The extracted skeleton dug grave, community Fury
पानीपत/सनौली। गांव जालपाड़ के कब्रिस्तान में तीन कब्रों को खोदकर कंकाल निकाल लिए गए । इनमें दो बुजुर्ग और एक महिला की कब्र है और तीनों कब्र तीन से 14 माह पहले की हैं। कब्रों को खोदने और कंकाल निकालने का मामला सामने आने के बाद समुदाय के लोगों में रोष पैदा हो गया और कई गांवों के लोग एकजुट हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी शहर और सदर थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। इसकी जानकारी लगते ही समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को मामले की बारीकी से जांच कराने का आश्वासन दिया। समुदाय के लोगों ने सांसद और विधायक की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। थाना सदर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर के अंतर्गत गांव जालपाड़ के निबंरी-बापौली रोड स्थित कब्रिस्तान से तीन कब्र खोद दी गई। बुधवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्र खुदी पाई और कुछ ही देर में गांव समेत आसपास के ग्रामीणों में यह बात फैल गई। समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में एकजुट होना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व ग्राम पंचायत सरपंच को दी। जिसके बाद डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत और सदर थाना प्रभारी आत्माराम लांबा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय और ग्रामीणों से बात की और उनके बयान दर्ज किए। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक महिला और दो पुरुषों की कब्र खोदी
जालपाड़ के कब्रिस्तान से तीनों कब्रों में एक महिला और दो बुजुर्ग लोगों की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने इन तीनों कब्रों को खोदा है। इनमें बशीर अहमद की 14 माह पहले और ज्ञानुद्दीन की तीन माह पहले मौत हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले 30 वर्षीय इमराना की मौत हुई थी। असामाजिक तत्वों ने उक्त महिला की कब्र भी खोद रखी है। इन तीनों कब्रों से कंकाल निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने दोनों कब्रों को मिट्टी डालने का प्रयास कर रखा है, लेकिन मिट्टी अंदर चली गई। इससे यहां पर गहरे गड्ढे बन गए। असामाजिक तत्वों ने बाहर से मिट्टी लाकर कब्रों को पाटने का प्रयास भी किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक धर्मसिंह ने दिया आश्वासन
कब्रिस्तान से कब्र खोदने के बाद ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के प्रति रोष व्यक्त किया और कब्रिस्तान का विकास न कराने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलते ही समालखा हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की पूरी बात सुनी और इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर आवारा पशु घूमते रहते हैं और कोई भी जनप्रतिनिधि यहां पर विकास करने का कदम नहीं उठा रहा। यह प्रतिनिधियों की घोर लापरवाही का नतीजा है। इस मौके पर मोहम्मद समीम, सलीम, यामिन, अली मोहम्मद और मांगा समेत काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे।

वर्जन
क्षेत्र के गांव जालपाड़ के कब्रिस्तान में तीन कब्र खोदने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आत्माराम, प्रभारी, थाना सदर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed