फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The exhibition showcased the achievements of the Central Government in the last 11 years

Panipat News: प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को दिखाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The exhibition showcased the achievements of the Central Government in the last 11 years
पानीपत। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला सचिवालय में लगाई प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को दिखाया। जिसमें महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के प्रदान नए अवसर को दिखाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने वीरवार को इसका उद्घाटन किया और इसकी सराहना की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनका बुके देकर स्वागत किया। मंत्री विपुल गोयल ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर दुख प्रकट किया और कहा कि पूरा देश इस घटना से बेहद दुखी है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल इसके सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुए और फिर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने जीटी रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा व केंद्रीय उर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा उनके साथ विशेष तौर पर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 11 वर्ष सफलता के साथ पूरे किए हैं। यह केवल एक सरकार के 11 वर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय हैं। इन 11 साल में हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। जिनमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में शानदार काम हुए। प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने करोड़ों गरीब परिवारों को बैंकिंग की मुख्यधारा से जोड़ा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई रोशनी जगाई। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित किया। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराकर करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने हर गांव-शहर को स्वच्छ और स्वस्थ भारत के रूप में दुनिया के सामने रखा। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी गई। फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रीकरण ने खेती-किसानी को सुरक्षित और आधुनिक बनाया। सिंचाई, उर्वरक और कृषि अनुसंधान में निवेश से किसानों को बेहतर फसल और आय के अवसर मिले ।
इस अवसर पर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त विवेक चौधरी व एसडीएम मनदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed