{"_id":"626da08260a7341b8e7cd90d","slug":"the-examinees-will-not-be-disturbed-by-hunger-and-thirst-in-the-examination-panipat-news-knl106684679","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान भूख-प्यास से विद्यार्थी नहीं होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान भूख-प्यास से विद्यार्थी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को अब भूख-प्यास से परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीबीएसई ने खास तौर पर डायबिटीज और अन्य बीमारियों से पीड़ित विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पानी की बोतल और खाने का पैकेट साथ ले जाने की छूट दी है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा चल रही है। यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण के हालात को देखते हुए लिया गया है। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना है। सीबीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ विद्यार्थी डायबिटीज और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहना जरूरी होता है वरना उनका ब्लड शुगर लेवल शूट कर सकता है। सीबीएसई की ओर से इन विद्यार्थियों को परीक्षा में खास छूट दी जा रही है।
सीबीएसई ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर फूड पैकेट ले जाने की इजाजत दे दी है। हालांकि सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान पहले ही रखा जाता है। परीक्षा के दौरान किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र में उन विद्यार्थियों को खाने या बिस्किट का एक छोटा पैकेट ले जाने की अनुमति दे दी है, जो डायबिटीज या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर मास्क लगाकर रखना होगा। साथ ही हाथों में ग्लव्स भी पहनने होंगे। विद्यार्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल भी लेकर जानी होगी। वे पेंसिल बॉक्स के साथ पानी की बोतल भी ला सकते हैं।
केंद्रों पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में परिपत्र जारी किया। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को पीने का पानी मिले, इसके लिए बोर्ड ने प्रति छात्र दो रुपये का भुगतान करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देशित किया है।
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड फिलहाल परीक्षा के दिन के लिए परीक्षा केंद्रों को प्रतिदिन पांच हजार रुपये और प्रति उम्मीदवार पांच रुपये का भुगतान करता है ताकि केंद्रों पर कोरोना से बचाव के नियमों का पालन हो। इससे आगे बढ़ते हुए बोर्ड ने अब इसके साथ ही प्रति उम्मीदवार अतिरिक्त दो रुपये केवल पीने के पानी के लिए भुगतान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब बोर्ड केवल पीने के पानी के लिए अलग से भुगतान करेगा।