फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The encroachment freed land from the bullies of Haryana

Panipat News: हरियाणा के दबंगों से कब्जामुक्त कराई जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The encroachment freed land from the bullies of Haryana
सनौली। यमुना तट पर एक बार फिर हरियाणा और यूपी का पुलिस-प्र‎शासन हरियाणा के रिशपुर गांव की सीमा से लगे यूपी के गांव मवी हैदरपुर की सीमा पर पहुंचा। इसके बाद यूपी के तहसील प्रशासन ने बॉर्डर पर नवीन परती भूमि पर हरियाणा के दबंगों द्वारा किए गए कब्जे पर जेसीबी चला दी। टीम ने मेड़बंदी कराते हुए 22 बीघा जमीन कब्जामुक्त करा लिया। इसके बाद जमीन पर बोई गई फसल उजाड़ कर जमीन को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी तहसील के मवी हैदरपुर गांव के रकबे में खसरा नंबर-108 यमुना नदी के हरियाणा सीमा से सटे रिशपुर गांव के पास दोनों राज्यों की सीमा पर यमुना के अंदर नवीन परती की 22 बीघा जमीन है। पिछले दिनों यूपी मवी के ग्राम प्रधान मित्रसेन ने मामले की शिकायत यूपी के कैराना प्रशासन से की थी। आरोप था कि हरियाणा के रिशपुर गांव के दबंगों ने भूमि पर कब्जा कर धान की फसल बो रखी है। इसके बाद प्रशासन की ओर से राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन वहां यमुना का पानी भरा होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को तहसीलदार गौरव सांगवान राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां हरियाणा के सनौली थाने के एसएचओ महाबीर सिंह भी दल बल सहित पहुंच गए। तहसीलदार ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed