फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The employees who have been defrauding the company for three months showing the order delivered

डिलीवरी के लिए लेकर गए ऑर्डर को डिलीवर्ड दिखाकर तीन माह से कर्मचारी लगा रहे कंपनी को चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The employees who have been defrauding the company for three months showing the order delivered
पानीपत। फ्लिपकार्ट कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय एक कंपनी को पिछले तीन महीने से चपत लगा रहा है। कंपनी से डिलीवरी के लिए निकले ऑर्डर को डिलीवर्ड दिखाकर डिलीवरी ब्वॉय सामान खुद हड़प रहा है। जून में कंपनी के 311 पैकेट हड़प कर चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू मॉडल टाउन निवासी अमरनाथ शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 25 पार्ट -2 स्थित अमर ज्योति ग्रुप में ऑनलाइन लेनदेन का काम करता है। बताया कि फ्लिपकार्ट कंपनी के माध्यम से आए ऑर्डर पर उनकी कंपनी माल पैकिंग कर भेजती है। जब कोई कस्टमर माल नहीं लेता तो वह माल वापस कंपनी में ही आ जाता है, लेकिन पिछले तीन माह से फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी माल में गड़बड़ी कर रहे हैं। वह कस्टमर से न खरीदने वाला माल कंपनी में पूरा जमा नहीं करा रहे हैं। रास्ते में ही कुछ पैकेट गायब कर देते हैं। चार जून को 127 और 25 जून को 184 पैकेट वापस आने थे, लेकिन एक भी पैकेट वापस नहीं आया। जबकि फ्लिपकार्ट के अकाउंट में सभी पैकेट डिलीवर दिखा दिए गए। उनसे जांच की तो पता चला कि जलालपुर निवासी वसीम ने अपने साथियों संग मिलकर सभी पैकेट डिलीवर्ड दिखाकर धोखाधड़ी की। इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed