{"_id":"69a5f842717d9a822309c23a","slug":"the-employees-went-on-strike-and-staged-a-sit-in-protest-against-the-sdo-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153159-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया धरना प्रदर्शन
Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सनौली। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट कर्मचारियों ने सोमवार को छाजपुर सब डिविजन कार्यालय में एसडीओ द्वारा मांगें न मानने पर पांचवें दिन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। सुबह ही एसडीओ के साथ ही अन्य कर्मचारियों के न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें कई घंटों के इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
यूनियन के प्रधान कपूरचंद का कहना है कि कर्मचारियों ने तीन महीने पहले उप मंडल अधिकारी एसडीओ को मांग पत्र दिया गया लेकिन एसडीओ द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक सुबह रोजाना दो घंटे प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल ने बताया कि एसडीओ का तानाशाह रवैया कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के कार्यों को प्रभावित कर रहा है। इस मौके पर कैशियर विकास मलिक, उप प्रधान संजय रावल, कटार सिंह, नौशाद अली, नरेश कुमार, सोमपाल रावल, रणदीप सिंह व नरेश कुमार मौजूद रहे।