फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dreams shown by the city government were not fulfilled .. its own time was fulfilled

Panipat News: शहर की सरकार के दिखाए सपने नहीं हुए पूरे.. खुद का ही समय हुआ पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The dreams shown by the city government were not fulfilled .. its own time was fulfilled
पानीपत। हाली पार्क और झील को लेकर पांच साल पहले शहर की सरकार ने शहरवासियों को जो सपने दिखाए थे वे तो पूरे न हो सके, अलबत्ता शहर की सरकार का ही समय लगभग पूरा हो गया। 24 करोड़ खर्च करने के बाद भी अब तक न तो हाली पार्क शुरू हो सका है न ही झील में पानी आ पाया। वहीं अधिकारी भी अब बार-बार तथ्यों के बहानों में नेताओं को उलझाने में लगे हैं। कभी काम की फिजिबिलिटी नहीं मिलने की बात की जाती है तो भी कभी फंड का अभाव बता दिया जाता है।
विज्ञापन

शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक हाली पार्क पर एक बार फिर से शहरी विधायक प्रमोद विज ने सदन की बैठक में अधिकारियों पर निशाना साधा। विधायक के सवालाें का अधिकारी सटीक और संतोषजनक जवाब तक नहीं दे पाए। इस पर विधायक ने कहा कि अब वे इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

पांच साल पहले शहर की सरकार ने शहरवासियों को हाली पार्क की सौगात देने के सपने दिखाए थे। दावा था कि शहर के लोग 30 साल बाद फिर से हाली झील में बोटिंग का आनंद ले पाएंगे। बोटिंग तो दूर आज तक झील पानी से भरी तक नहीं जा सकी है। अधिकारियों ने अपने सारे जतन कर लिए लेकिन सूखी हील को हरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा था कि झील में दिल्ली पैरलल नहर से दस करोड़ लीटर पानी को पाइपलाइन से झील में छोड़ा जाएगा। इसके लिए निगम ने अंसध रोड के साथ 18 इंच की करीब दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई। नहरी विभाग से सभी औपचारिकताएं भी पूरी की। मोटर पंप तक लगाए लेकिन पानी नहीं ला सके।
अधिकारियों के दावे भी खोखले निकले। दावे थे कि हाली पार्क की पुरानी झील को और भी गहरा और भी बड़ा बनाया गया है। झील के ऊपर से आर-पार जाता एक पुल भी बनाया गया है। पार्क के बीचों बीच एक 100 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया करेगा। एक रेस्टारेंट और बार भी बनेगा। ओपन जिम के साथ ओपन एयर थियेटर भी होगा। ऑडिटोरियम तो ऐसा होगा कि यहां कोई भी किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो सके। यहां की क्यूसेक यानी सर्कुलर शेप में एक मार्केट में सैलानियों को हर जरूरत का सामान व खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी।

हाली पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए विदेशी लाइटों से लाइटिंग सिस्टम बनेगा। हर मौसम के हिसाब से पार्क में बैठने की व्यवस्था होगी। यहां लगने वाले पेड-पौधे व घास तक स्पेशल होगी। विशेष प्रकार के बैंच, हट शेप व छाता शेप लगेगी। यहां के पिलरों पर इटालियन पत्थर और वूडन कारीगरी की टाइल होगी।
अब तक अधिकारी झील शुरू कर पाए हैं न पार्क। मेरा सुझाव है कि अगर झील को भरने में समय लगता है तो कम से कम पार्क ही शुरू कर दिया जाए।
- प्रमोद विज, विधायक शहरी पानीपत।


पार्क का काम तैयार है। झील में पानी आ रहा है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रयासरत है।

- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed