फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The difficulties of industrialists increased in the matter of jamming the GT Road in the labor movement.

Panipat News: मजदूर आंदोलन में जीटी रोड जाम लगाने के मामले में उद्योगपतियों की मुश्किलें बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
The difficulties of industrialists increased in the matter of jamming the GT Road in the labor movement.
पानीपत। शहर के कई उद्योगपतियों की करीब 18 वर्ष पहले बरसत रोड के सामने चार घंटे जीटी रोड जाम करने के मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने लोकायुक्त कोर्ट में केस जाने के बाद इसको रिऑपन कर दिया है। इसकी न्यायिक जांच चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को दी है। पहले पुलिस ने उद्योगपतियों को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद इस केस को अनट्रेस दिखा दिया था। आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर इन सबको लेकर लोकायुक्त कोर्ट में चले गए थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त ने मामले की जांच कराई तो इसमें पाया कि एसपी पानीपत ने पहले बताया कि केस को अनट्रेस होने पर कोर्ट में रिपोर्ट दे दी थी और कोर्ट से केस बंद हो चुका है। जब लोकायुक्त ने पानीपत पुलिस से कोर्ट में केस बंद होने की क्लोजर रिपोर्ट मांगी तो पुलिस नहीं दे पाई। लोकायुक्त रजिस्ट्रार ने अपनी जांच में इसे अत्यंत गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की किसी सीनियर आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच कराने की सिफारिश की तो जिला पुलिस नींद से जागी। लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा के समक्ष सुनवाई में पानीपत सिटी पुलिस स्टेशन के एएसआई परमिंदर सिंह 18 अप्रैल को पेश हुए। उन्होंने बताया कि इस केस में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संदीप चौहान की अदालत ने पुलिस द्वारा पेश की गई अनट्रेस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है। इस मामले की अभी आगे जांच होगी ।
विज्ञापन

यह है मामला :
करीब 18 वर्ष पहले पानीपत में मजदूर नेता पीपी कपूर की अगुआई में टैक्सटाइल मजदूरों का बड़ा आंदोलन चला था। फैक्ट्री मालिकों और मजदूरों में भारी टकराव, धरने प्रदर्शन, हड़ताल, हिंसक घटनाएं चल रही थी। इसी दौरान 12 नवंबर 2005 को बरसत रोड पर फैक्ट्री मालिकों और मजदूरों का झगड़ा हो गया। श्रमिक नेता पीपी कपूर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फैक्ट्री मालिकों ने जीटी रोड जाम कर दिया। वे करीब चार घंटे तक जाम लगाए बैठे थे। कपूर व उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद जाम खोला गया। तत्कालीन एसएचओ पानीपत सिटी लक्ष्मण सिंह ने कई फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ भी जीटी रोड जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पीपी कपूर को करीब सवा साल बाद गिरफ्तार कर लिया। वे करीब सवा दो साल जेल में रहे। आरोप है कि पुलिस ने जीटी रोड जाम करने वाले उद्यमियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पीपी कपूर ने मौके की वीडियो सबको उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed