फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The department will hold a meeting every month to stop child labour

Panipat News: बाल श्रम रोकने के लिए हर महीने बैठक करेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The department will hold a meeting every month to stop child labour
बैठक में बाल श्रम को रोकने के लिए चर्चा करते अ​धिकारी। स्त्रोत: सोशल मीडिया
पानीपत। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने शुक्रवार को जिला सचिवालय प्रथम तल पर स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बाल श्रम रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल श्रम घिनौना अपराध है। इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। प्रदेश में सरकार बाल श्रम रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है। औद्योगिक नगरी में बाल श्रम की कमी हो ऐसा नहीं कहा जा सकता। इसको रोकने के लिए एक रणनीति बनाकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे पानीपत में उस अपराधी गिरोह को बेनकाब करना चाहते हैं, जो बच्चों से बाल श्रम करवाता है और इस कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कार्य करने की जरूरत है। बच्चों के साथ अनैतिक व्यवहार करने वाले दोषियों के साथ सरकार सख्ती से निपट रही है। किसी बच्चे को जबरदस्ती श्रम कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है और इसकी जानकारी आसपास रहने वाले किसी आदमी को है, तो उसे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। इस मौके पर शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed