फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The department is pressing the investigation of distribution of mustard oil

सरसों तेल बांटने की जांच दबा रहा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
The department is pressing the investigation of distribution of mustard oil
पानीपत। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वार्ड नंबर 4 के डिपो होल्डर की ओर से बांटे गए सरसों तेल की जांच को दबाना शुरू कर दिया है। लोगों की शिकायत पर विभाग ने खराब सरसों के तेल की 92 बोतल बदली थी। इनमें 184 लीटर तेल भी था लेकिन अब अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को बदल दिया है। अब जांच रिपोर्ट में केवल चार लोगों को ही दर्शाया गया है। यह हैरानी भरा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर विभाग अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने खुद वार्ड पार्षद की मौजूदगी में इन बोतलों को बदलवाया था। वहीं, इस प्रकरण को उठाने वाले वार्ड 4 के निवासी मोहित शर्मा का कहना है कि अब वे इस प्रकरण की शिकायत सीएम विंडो पर कर विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। मोहित शर्मा और लवकेश कपूर ने बताया कि विभाग अधिकारियों ने डिपो होल्डर और लोगों के बीच एक समझौता दिखाया है। इसके आधार के दस्तावेज विभाग अधिकारियों से मांगे तो उन्होंने ये कहकर मना दिया कि दस्तावेज चाहिए तो आरटीआई लगाएं। अब वे मामला सीएम तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग ने कहा कि इस प्रकरण में केवल चार लोगों को ही खराब तेल बांटा गया था। इसकी जांच की जा चुकी है। इन खराब बोतलों को बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
वार्ड-4 के तहसील कैंप एरिया की राम नगर और जवाहर नगर कॉलोनी के डिपो होल्डर ने वहां के 92 घरों में बदबूदार खराब सरसों का तेल बांटा था। इसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने सांसद समेत डीसी से भी की थी। इस पर विभाग ने इस मामले पर तुरंत प्रभाव से लीपापोती करते हुए दबाना शुरू कर दिया।

विभाग अधिकारी मौके पर भी पहुंचे। जिन करीब 92 लोगों को 184 लीटर खराब तेल दिया गया था उसे बदलवाया भी लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट को ही बदल दिया। अब इसकी जांच में सिर्फ चार लोगों को ही तेल दिया जाना दिखाया गया है। उसे भी बदल दिया गया दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed