{"_id":"6903c04dd8d3a1164301ab06","slug":"the-delivery-ward-lift-was-out-of-order-for-half-an-hour-causing-problems-for-pregnant-women-panipat-news-c-18-1-knl1006-770554-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आधा घंटा खराब रही प्रसव वार्ड की लिफ्ट, गर्भवतियां परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आधा घंटा खराब रही प्रसव वार्ड की लिफ्ट, गर्भवतियां परेशान
Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह करीब आधा घंटा लिफ्ट खराब होने से गर्भवतियों को परेशानी हुई। गर्भवतियों को रैंप से चढ़कर प्रसव वार्ड तक जाना पड़ा। प्रसव वार्ड दूसरी मंजिल पर होने से उन्हें वहां तक पहुंचने में परेशानी हुई।
जिला नागरिक अस्पताल में सुबह 9:50 से 10:20 तक प्रसव वार्ड की लिफ्ट खराब होने से लोगों को ज्यादातर गर्भवतियों को परेशानी हुई। आधा घंटा लिफ्ट खराब होने से गर्भवतियों व परिजनों को रैंप से होकर दूसरी मंजिल तक जाना पड़ा। गर्भवतियों के साथ अस्पताल में रह रहे लोगों ने बताया कि वे बार-बार सामान लाने और ले जाने के लिए लिफ्ट का सहयोग लेते हैं लेकिन सुबह आधा घंटा लिफ्ट खराब होने से उन्हें दूसरी मंजिल से अस्पताल के बाहर तक जाने के लिए रैंप के कई चक्कर काटने पड़े। यदि लिफ्ट ठीक होती है तो वे रैंप के चक्कर काटने से बच जाते हैं।
दो माह में दूसरी लिफ्ट हो चुकी खराब
अगस्त माह में भी ऑफिसर लिफ्ट खराब हो गई थी जिसमें बेहोशी के डॉक्टर और एक मरीज का सहयोगी लिफ्ट में आधा घंटा फंसे रहे थे जिससे चिकित्सक की स्थिति भी खराब हो गई थी। वीरवार को लिफ्ट खराब होने की सूचना पहले मिलने से स्टाफ सहयोगियों ने लोगों को लिफ्ट में न जाने का कारण बताकर उन्हें लिफ्ट में जाने से रोका।
विज्ञापन
प्रसव वार्ड की सुबह कुछ समय लिफ्ट वायर में समस्या होने से बंद करनी पड़ी। उसे ठीक करवा जल्दी ही शुरू कर दिया गया ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ