फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The DEEO questioned the girl students and their parents.

Panipat News: डीईईओ ने छात्राओं और अभिभावकों से की पूछताछ

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The DEEO questioned the girl students and their parents.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहरमालपुर गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को स्कूल में जांच की। उन्होंने शुक्रवार को अभिभावकों, स्कूल स्टाफ और छात्राओं से बात की। इसके साथ छात्राओं को दिखाया गया वीडियो भी चलाकर देखा। ग्रामीणों ने पीटीआई का स्कूल से तबादला करने की मांग की। वहीं अभिभावकों ने थाना बापौली पुलिस को दी शिकायत वापस ले ली। शिक्षा विभाग पीटीआई पर विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी में है।
शहरमालपुर गांव में अभिभावकों ने वीरवार को स्कूल में हंगामा किया था और पीटीआई पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र थाना बापाैली की पुलिस को साथ लेकर शुक्रवार को स्कूल पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों, बच्चियों व स्कूल स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ की। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पीटीआई की गतिविधियां संदिग्ध हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं कुछ अभिभावकों ने उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की प्रवृति के शिक्षक की वजह से कल दूसरे स्कूल का भी माहौल बिगड़ जाएगा। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इनमें कुछ अभिभावक बाद में पीछे हट गए। अभिभावकों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत भी वापस ले ली।
विज्ञापन

शिक्षकों की खींचतान आई सामने
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया में हंगामा शिक्षकों की आपसी खींचतान भी सामने आई है। दो शिक्षकों में लंबे समय से खींचतान चल रही थी। अधिकारियों ने एक का तबादला कर दिया था। वही शिक्षक अब ग्रामीणों को दूसरे शिक्षक के खिलाफ भड़का रहा था। विभागीय अधिकारी अब पीटीआई की रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शहरमालपुर गांव के सरकारी स्कूल के पीटीआई के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसमें शिक्षा अधिकारियों के साथ स्कूल में जांच की है। अभिभावकों ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।
शहरमालपुर के सरकारी स्कूल में अभिभावकों और बच्चियों से बात की है। अभिभावकों द्वारा बताई गई वीडियो चलाकर देखी है। इसमें कुछ अश्लीलता नजर नहीं आई है। अभिभावकों ने पीटीआई के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत वापस ले ली है। पीटीआई की रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई है।
सुभाष चंद्र, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed